रविवार, 25 अगस्त 2024

तेजी के साथ मुस्लिम नवी मोहम्मद पर किए जा रहे विवादित बयान के संबंध में

 सेवा में,

सचिवालय मसेवाहाराष्ट्र सरकार 

गवर्नर महाराष्ट्र सरकार 

लॉ एंड ऑर्डर विभाग महाराष्ट्र सरकार

प्रेषित,

जिलाधिकारी महोदय 

पुलिस अधीक्षक महोदय बांद्रा जिला नासिक


विषयः तेजी के साथ मुस्लिम नवी मोहम्मद पर किए जा रहे विवादित बयान के संबंध में


महोदय महोदया, 

बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि भारत जैसे देश जो की एक गठबंधन (हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई) देश है जिसमें 20 करोड़ से अधिक लगभग 15% मुस्लिम समाज के अनुयाई सदियों से निवास करते आए हैं और भारत की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर भी किया है जब सरेआम राजनीति के संरक्षण में कानून व्यवस्था को दरकिनार करते हुए कुछ तथा कथित हिंदू संतो (रामगिरी) के द्वारा सरे आम इस्लाम को टार्गेट करते हुए "मुसलमानो के पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम" को लगातार बगैर कोई साक्ष्य वा प्रूफ के जबरन धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए नबी की शरीयत को गलत साबित करने की नापाक कोशिशें की जा रही हैं ज्ञात होगा कि इससे पहले भी बीजेपी की नेता एक महिला नूपुर शर्मा के द्वारा उसी तरीके की आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा चुकी हैं ऐसे तथाकथित कई हिंदू संतो के द्वारा लगातार देश में धार्मिक सद्भावना को बिगड़ने की नापाक कोशिश करते रहे हैं जानकारी के लिए महाराष्ट्र से महाराज रामगिरी पर पहले से भी कई प्रकार के आरोप व मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से उनके ही धार्मिक गुरु नारायणगिरी के आश्रम को जबरन हड़पने और पुलिस के सहयोग से सिंहासन हासिल करने का भी आरोप लग चुका है हाल ही रामगिरी के द्वारा दिए गए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मुस्लिम समाज के लाखों अनुयायियों के द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों व जिलों में धरना प्रदर्शन आंदोलन व ज्ञापन दिए जा रहा है यदि समय रहते हए। हुए नासिक बांद्रा पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर ली जाती तो आज इस तरीके से राजनीति के चलते तनाव का माहौल न बनता जिस तरीके के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी के संत के पक्ष में बयान आते हैं उस से साफ जाहिर होता है कि यह बयान राजनीति की सोची समझी इस्लाम मुस्लिम विरोधी साजिश के तहत था रामगिरी के बयान से भारत के 20 करोड़ से अधिक मुसलमानो को धार्मिक तौर पर आहत किया गया है जिससे मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश है

अतः बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार से मांग की जाती है कि देश में शांति अमन जैन कायम रखने के लिए जल्द से जल्द रामगिरी के बयान को सोशल मीडिया से निष्कासित कराते हुए रामगिरी के विवाद से संबंधित जायज़ मुकदमा दर्ज कर वारंट गिरफ्तारी कराने का कष्ट किया जाए



सोमवार, 19 अगस्त 2024

आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला से संबंधित क्रांतिकारियों का आधिकारिक वेबसाइट www.nic.in पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु

सेवा में

समस्त जिलाधिकारीगढ़ उत्तर प्रदेश

 सचिवालय उत्तर प्रदेश सरकार 

मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश सरकार 

जनसुनवाई विभाग उत्तर प्रदेश सरकार 

सूचना विभाग उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश BJP योगी सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को वहआयामी दल का सुझाव पत्र

विषयः आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला से संबंधित क्रांतिकारियों का आधिकारिक वेबसाइट www.nic.in पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु

महोदय/महोदया

 युवा दृष्टिकोण क्रांतिकारी विचारधारा होते हुए को ध्यान में रखते हुए "आजादी के अमृत महोत्सव" बहुआयामी वल के माध्यम से आप सभी सम्मानित पदाधिकारीगढ़ का ध्यान आकर्षित कराना चाहेंगे जहां हमारी सरकार क्रांतिकारियों के त्याग बलिदान को ध्यान में रखकर घर-घर तक पहुंचाने के लिए लाखों से करोड़ों रुपए खर्च कर रही है समस्त प्रकार के सरकारी विभाग के अधिकारियों को भी इस मुहिम में जोड़ा जा रहा है परंतु कुछ पत्र पत्रिकाओं के द्वारा ऐसी भी लेक वा खबरों का प्रकाशन किया गया जो हर घर तिरंगा सेल्फी अभियान के नाम से भ्रष्टाचार को भी उजागर किया गया है तिरंगा सेल्फी के साथ सम्मानित किए जाने वाले साथियों के साथ भी जातिगत भेदभाव की भी खबरे देखी गई हैं और तिरंगे के प्रति सम्मान को देखते हुए भी प्रश्न खड़े किए गए हैं ऐसा देखा गया है कि कुछ समय बाद तिरंगे रोड वा घरों के किनारे पड़े हुए भी दिखाई दिए हैं आदि प्रकार की समस्याओं का निराकरण कराने तथा नई पीढ़ी के क्रांतिकारियों का सम्मान मनोबल बढ़ाने हेतु बहुआयामी दल उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद की आधिकारिक वेबसाइटों www.nic.in पर जिस तरीके से जिला से संबंधित इतिहास को दिखाया गया है ठीक उसी प्रकार "जिला के क्रांतिकारी" के नाम से जिला से संबंध रखने वाले सभी क्रांतिकारियों का विवरण उनके द्वारा देश की आजादी देश हित में किए गए उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अलग से हाइपरलिंक हेडिंग लगवाने की अपील करती है जो जीवन भर चलती रहेगी और आने वाली पीढ़ी भली प्रकार पढ़ व समझ सकती है अनेक जनपदों की वेबसाइट पर ऐसा भी देखा गया है कि जनपद से संबंध रखने वाले विधायकों सांसदों MP/MLA राजनेताओं का विवरण तो वेबसाइट के ऊपर उपलब्ध कराया जाता है पर अफसोस की बात है कि जिन लोगों की वजह से आज हमें आजादी मिली और हम चैन से जीवन यापन कर पा रहे हैं उनके ही त्याग और बलिदान को हम भुलाए दे रहे हैं युवा दृष्टिकोण होने के नाते ऐसा बहुआयामी वल का मानना है कि राजनेताओं से कहीं ज्यावा सम्मान हमारे क्रांतिकारियों को मिलना चाहिए जो कि नहीं मिल पा रहा है

ऐसे में बहुआयामी राजनीतिक दल मंग वा अपील करती है कि उत्तर प्रदेश की समस्त जनपदों की वेबसाइट पर जिला के क्रांतिकारी के नाम से हाइपरलिंक हेडिंग लगवाने का कष्ट किया जाए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हम बहुआयामवादी परिवार आपके आभारी रहेंगे


सोमवार, 12 अगस्त 2024

जनपद लखीमपुर खीरी तराई क्षेत्र पीलीभीत, बहराइच के दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वन्य जीव अभ्यारण और कतर्नियाघाट से संबंधित समस्याओं के हिंदी पिटारा के संबंध में।

                               पत्रांक

 सेवा में, 

जिलाधिकारी महोदय लखीमपुर खीरी। 

जिला अधिकारी महोदय बहराइच। 

जिला अधिकारी महोदय पीलीभीत। 

                            द्वारा प्रेषित,


वन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार। 

वन्य जीव संरक्षण विभाग उत्तर प्रदेश

 पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार।

विषयः जनपद लखीमपुर खीरी तराई क्षेत्र पीलीभीत, बहराइच के दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वन्य जीव अभ्यारण और कतर्नियाघाट से संबंधित समस्याओं के हिंदी पिटारा के संबंध में।


महोदय,

बहुआयामी राजनीतिक दल से जुड़े जनपद लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों के सर्वे तथा विभिन्न प्रकार की पत्र-पत्रिकाओं के अनुसार जानकारी निकलकर आ रही है कि जनपद लखीमपुर खीरी जोकि अवध प्रांत का तराई क्षेत्र है जिसके जनपद पीलीभीत, बहराइच व लखीमपुर खीरी को मिलाकर अधिकतर वन्य जीव वन क्षेत्र सम्मिलित है जिसमें दुधवा नेशनल पार्क, गोला व मैलानी वन बेल्ट सेंचुरी, किशनपुर वन्य जीव सेंचुरो, कतर्नियाघाट घाट, बहराइच का मोतीपुर वन बेल्ट सेंचुरी पीलीभीत वन सेंचुरी, आदि प्रमुख है जो कि लगभग 2000 वर्ग किलोमीटर से अधिक में फैला हुआ है ऐसे में वनों में विभिन्न प्रकार की वन्य जीव प्रजातियां लंबे समय से निवास करती चली आई हैं जिनमें से अनेक लुप्त प्राय हैं। सन 1977 में अर्जुन बेली के द्वारा स्थापित विधवा नेशनल पार्क जिसका वर्तमान क्षेत्रफल 490 वर्ग किलोमीटर जिसको 1987 से 88 के दशक किशनपुर वन्यजीव दुधवा टाइगर रिजर्व के रूप में सामिल किया गया जिसका वन्य जीव वातावरण जिसकी वर्षा 150 से 182mm एमएम तथा ऊंचाई 15mm एमएम की वर्षा होती है जिसका सर्दियों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस है जिसमें 400 से अधिक प्रकार की प्रजातियां निवास कर रही हैं जोकि विभिन्न प्रकार की प्रजातियों तथा विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों के प्रजनन व संरक्षण के लिए अति महत्वपूर्ण है 

ऐसे में लंबे दशक से विभिन्न प्रकार की पत्र-पत्रिकाओं में अनेक नकारात्मक प्रश्न्नचिन्ह लगाते हुए लेखों का प्रकाशन किया गया है जिनमें से तेजी के साथ जानवरों की बढ़ती तस्करी दुधवा नेशनल पार्क में एकाएक बढ़ाए जाने वाला प्रवेश शुल्क सफारी गाड़ी का किराया जो कि 1700 से बढ़ाकर 6000 किया गया है इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार के शुल्क वसूल किए जा रहे हैं जो पर्यटकों को लगातार मायूस करता है हाल ही में पिछले 3 महीने में 4 से अधिक शेरों व दो हाथियों की मृत्यु हो जाती है के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के साखू सागोन, कौरव की तथा टेंगन व डालफिस जैसी मछलियों की कालाबाजारी नदियों से बालू मोरंग का खनन से संबंधित जानकारियां प्रकाशन में आ रही है।

नेपाल देश का बॉर्डर जनपदों की सीमा होने के कारण तस्करों को बॉर्डर पर शक्ति ना बरते जाने के कारण तस्करी करने में आसानी हो जाती है। इसके अतिरिक्त अनेक ऐसे मामले भी हैं जो शासन प्रसाद व वन विभाग अधिकारियों के द्वारा दबाए व छुपाए गए हैं। जनपद लखीमपुर खीरी के विधानसभा कस्ता से बहुआयामी राजनीतिक दल के गठन होने के नाते हम आप सभी सम्मानित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहेंगे।

जिसको लेकर बहुआयामी राजनीतिक दल के पदाधिकारी सुझाव व निम्न मांगे करती है।


1. दुधवा नेशनल पार्क संस्थापक अर्जुन बेबी के नाम से जू चिड़िया घर पार्क की स्थापना की जाए।


2. दुधवा नेशनल पार्क में बढ़ाए गए प्रवेश (1700 से 6000) शुल्क को कम किया जाए।


3. दुधवा नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण औषधि पौधों को देखते हुए सीएसआईआर शाखा प्रयोगशाला की स्थापना की जाए।


4. दुधवा नेशनल पार्क के निकट स्थापित रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण व रुकने, बैठने, ढहरने की उचित व्यवस्था की जाए।


5. दुधवा नेशनल पार्क में किए जा रहे जानवरों की तस्करी (हांथी दांत, शेर के नाखों, गेंडे की खाल, दो मुंहा सांप आदि) को तुरंत रुकवाया जाए।


6. दुधवा नेशनल पार्क में विलुप्त प्राय जातियों का पुनः संरक्षण तथा डॉल्फिन, घड़ियाल व कछुआ का प्रजनन व संरक्षण किया जाए


7. दुधवा नेशनल पार्क वन संपदा पर (चंदन, साखू, सागोन, कौरव आदि) की जा रही वनों की अंधाधुंध कटाई पर डीएफओ पर रोक लगाई जाए।


8. हाथी की सवारी (300Rs) पेड़ के मचान का शुल्क व बनाए गए म्यूजियम का अतिरिक्त शुल्क कम किया जाए।


9. दुधवा नेशनल के पार्क व गाड़ी पार्किंग का अतिरिक्त (100Rs से 500Rs तक) चार्ज वसूल करने पर रोक लगाई जाए।


10. दुधवा नेशनल पार्क विदेशी पर्यटकों के लिए बंद न किया जाय जब तक की बरसात या बाढ़ ना पर्यटकों के लिए खोला जाए।


11. वीडियोग्राफी बड़े और छोटे कैमरे पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क को वीडियोग्राफी निशुल्क की जाए।


12. दुधवा नेशनल पार्क की बनाई गई अधिकारिक वेबसाइट को पुनः अपडेट करवाया जाए।




शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ की वे वक्फ बोर्ड की संपत्तियां जिसको सरकार ने अपने अधीन लेकर सरकारी विभाग बनाएं मुसलमानो को कभी भी कोई भी आपत्ति नहीं हुई और न ही किराए की मांग की?

 उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ की वे वक्फ बोर्ड की संपत्तियां जिसको सरकार ने अपने अधीन लेकर सरकारी विभाग बनाएं मुसलमानो को कभी भी कोई भी आपत्ति नहीं हुई और न ही किराए की मांग की?


1. संपूर्ण चारबाग रेलवे स्टेशन

2. विधानसभा

3. सचिवालय

4. राज्यपाल भवन कार्यालय

5. छतर मंजिल

6. दारुल सफा

7. अमीरूदौला पार्क

8. बारा दरी

9. गुलाब वाटिका

10. नींबू पार्क

11. हाथी पार्क

12. सूरजकुंड

13. रेजिडेंसी

14. शहीद स्मारक

15. दिलकुशा गार्डन

16. बटलर हाउस

17. रैदास मन्दिर

18. चिडियाघर वाजिद अली शाह

19. घंटाघर हुसैनाबाद ट्रस्ट

20. डीआरएम कार्यालय

21. रूमी दरवाजा गेट

22. नादान महल


लखनऊ में वक्त बोर्ड की वह संपत्तियां जो हिंदू भाइयों के अधीन है आज तक मुसलमानो ने खाली नही करवाया या अवैध नहीं कहा और न ही किराए या मुवावजे की मांग की ?


1. लाजपत नगर                   2. काजमैन

3. जानुददौला कर्बला            4. सौदागर

 5. झाऊलाल                      6. शाहनज़फ                       

7. सिप्टेना बाद                    8. हजरतगंज BJP कार्यालय   

9. हजरतगंज समाजवादी कार्यालय

10. अमीनाबाद झंडे वाला पार्क


आजादी के समय हजारों से लाखों की संख्या में अपना घर छोड़ पाकिस्तान शिफ्ट हुए मुस्लिम संपत्तियां हिन्दू भाइयों के अधीन है आज तक मुस्लिम ने संपत्ति खाली करने की मांग नहीं की और न ही करेगा?


1. पुराना लखनऊ                2. अमीनाबाद

3. नख्खास                         4. हसैनाबाद

5. ईदगाह                           6. हजरत गंज

7. खदरा                            8. हसैनगंज

9. आलमबाग                    10. लालबाग

11. कैसरबाग                    12. मूसा बाग


अफसोस और प्रश्न यह है कि सरकार के संरक्षण हिंदुत्ववादी संगठनों के द्वारा हर महीने वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की याचकाएं RIT/ PIL डाली जा रही हैं और कोर्ट में बैठे जज भी स्वीकार करने के तरीके बता रहे हैं क्या यह भारत का लोकतंत्र और समानता है ?

आIखिरी BJP योगी सरकार धर्म विरोधी नफरत विरोधी मुस्लिम विरोधी राजनीति करके जहर के बीच क्यों बो रही है भाईचारे और गंगा जमुना हजीब को नसतो नाबूत क्यों कर रही है?



गुरुवार, 8 अगस्त 2024

देश, धर्म, मानवता, समानता के खिलाफ योगी आदित्यनाथ के वह लेख जो उन्होंने स्वयं लिखे और प्रकाशित किए


1 "हिंदू खतरे में है"

हिंदू मुख्यमंत्री हिंदुओं की सत्ता हुए भी

हिंदू को किन लोगों से और कैसे खतरे में है?


2 "एकात्मकता के खतरे "

संविधान की एकता और समानता की धज्जियां उड़ाते हुए

एकात्मकता के क्या और कैसे खतरे और किन से खतरे हैं?


3 "हिंदुत्व की विजय"

भारत देश एक खुद धार्मिक गठबंधन होते हुए भी

जब भारत वेश में हर धर्म के लोग रहते हैं तो हिंदुत्व की ही विजय क्यों?


4 "लातों के भूत बातों से नहीं मानते"

भारतीय संविधान, कानून को चलेंगे करते हुए

कौन भूत है और किसको लात मारने के लिए हस्का रहे हैं?


5 "फिल्म के बहाने संस्कृति पर हमला"

कश्मीर फाइल केरल स्टोरी ध्यान में रखते हुए


6 "कम्युनिस्ट के दोहरे चरित्र"

स्वतंत्र विचारधारा को कुचलते हुए

फिर भारत देश को धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक होने का मतलब क्या है?


7 "षड्यंत्र है धर्मातरण"


हए मुस्लिम लड़‌कियों को हिंदू बनाने की मुहिम चलाते


क्या कोई भी धर्म प्रेम और विवाह से बड़ा हो सकता है?


8 "यह इस्लामी आतंकवाद है"

भारतीय मुसलमान से देशभक्ति का प्रमाण मांगते हुए

ये इस्लाम को आतंकवाद किस आधार और किस सबूत संदर्भ में कह सकते हैं?


9 "मजहबी आरक्षण"

2% भी मुस्लिम सरकारी विभाग नौकरी में नहीं फिर भी

क्या देश की संपत्ति पर सिर्फ चुनिंदा लोगों का हक क्या आर्थिक स्थिति पर आरक्षण मांग नहीं सकते? 


10 "बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के संदर्भ "

आज तक रोहिंग्या मुसलमान को भारत में नागरिकता नहीं

संघ परिवार की विचारधारा वैध और अवैध किस आधार पर तय कर रही है?


11 "लहू लुहान कश्मीर"

अराजकता तनाव को बढ़ावा देते हुए

कश्मीर की जिम्मेवारी किसके पास है कश्मीरियों


12 "इस्लाम और आतंकवाद"

इस्लाम और भारतीय मुसलमानो को टारगेट करते हुए

इस्लामी इंसानियत को आतंकवाद से कैसे जोड़ सकते हैं


13 "उपेक्षित धर्म स्थल"

मुस्लिम समाज की मजारों को तबाह करते हुए

भारत में बने मंदिरों के आज तक कोई आधिकारिक दस्तावेज क्यों नहीं है


14 "शर्मसार होता संसदीय लोकतंत्र "

संसद में रोने गिड़गिड़ाने के बावजूद भी

सांसद होने के बावजूद भी सदन व लोकतंत्र पर प्रश्न किस आधार पर


15 "आरक्षण की आग में सुलगता देश"

सरेआम आरक्षण का विरोध करते हुए

आखिर बीजेपी सरकार मानवादी विचारधारा आरक्षण के खिलाफ क्यों हैं


16 "इडियट मुजाहिदीन"

इस्लामी संगठनों को डिग्री डिप्लोमा बताते हुए

बगैर किसी सबूत के आधार पर इस्लामी संगठन को भारत में क्यों बैन किया गया


17 "आतंक का गढ़ आजमगढ़"

आजमगढ़ के यादव वा मुसलमानो को टारगेट करते हुए

किस बुनियाद पर और क्यों आजमगढ़ के लोगों को आतंकवादी कह सकते हैं


18 "जम्मू कश्मीर में आतंकवाद"

धारा 370 हटाने के बाद भी बीजेपी की सरकार होने के बावजूद

जम्मू कश्मीर में धारा 370 किसने हटाई उससे देश को क्या फायदा हुआ




बुधवार, 7 अगस्त 2024

1.काकोरी घटना मे से काकोरी कांड शब्द को हटवाने निष्कासन कराने के संबंध में। 2, काकोरी स्मृति उद्यान में लिए जा रहे प्रवेश शुल्क (श्रद्धांजलि को देखते हुए) को निशुल्क कराने के संबंध में।

                                पत्रांक

सेवा में,

   जिला अधिकारी महोदय लखनऊ

   जिला शासन-प्रशासन कार्यकारणी लखनऊ उत्तर प्रदेश

   सुझाव/आपत्ति पत्र

महोदय,

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जानकारी निकल कर आ रही है कि आपके जनपद लखनऊ में बनाए गए शहीद स्मारक पार्क में अनेक प्रकार की नकारात्मक टिप्पणियां दिखाई दी हैं जो हमारे क्रांतिकारियों को सीधे तौर पर अपमानित करने का कार्य कर रही है उदाहरण के तौर पर आजाद भारत में काकोरी जैसी पटना को आज भी काकोरी कांड शब्द कहकर प्रयोग करना क्रांतिकारियों का अपमान होगा ठीक इसी प्रकार से भारत को आजाद सांस दिलाने के लिए पटना को अंजाम दिया गया उसके बावजूद क्रांतिकारियों की स्टेचू को काले रंग से पोता गया है जोकि अपमानित करने का कार्य है। ठीक इसी प्रकार से हरदोई रोड दुबग्गा के निकट स्थापित काकोरी स्मृति उद्यान में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जाने वाले साथी से भी प्रवेश शुल्क वसूल किया जा रहा है ऐसे में यदि क्रांतिकारियों के नाम से ही शुल्क वसूली धंधे बिजनेस किए जाएंगे तो नई पीढ़ी की मानसिकता पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है और भविष्य में कौन ऐसे युवा होंगे जो उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे इस तरीके से आने वाली नई युवा पीढ़ियों का लगाव दिन पर दिन क्रांतिकारियों से दूर होता चला जा रहा है जो एक निराशाजनक संदेश प्रेषित कर रहा है सुझाव के तौर पर काकोरी घटना देश आजादी हित में धन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारत में भारत के लिए सरकारी खजाने को लूटना भारत के हित में गैरकानूनी नहीं हो सकता ऐसे में अनेक क्रांतिकारियों को सजा-ए-मौत व उम्र कैद तक की सजा हुई और आज उस स्थल पर रेलवे ट्रैक को पार्क से बाहर रखा गया है जबकि रेलवे यातायात नियमों का पालन करते हुए ट्रैक को पार्क के अंदर या ट्रैक के दूसरे और पाक का भी संचालन होना चाहिए और घटने की झांकी प्रस्तुत होनी चाहिए और इस घटना में विलीन समस्त क्रांतिकारियों को अधिकारिक तौर पर क्रांतिकारी का दर्जा मिलना चाहिए पर आज तक अनेक ऐसे क्रांतिकारी हुए जिनको अधिकारिक तौर पर क्रांतिकारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका यह बहुत ही निराशा जनक है। अतः बहुआयामी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से हमारी शासन प्रशासन से मांग, अनुरोध व निवेदन है कि समाज हित में युवाओं का क्रांतिकारियों के प्रति स्नेह को देखते हुए क्रांतिकारियों के सम्मान को शामिल कराते हुए क्रांतिकारियों की मूर्तियों को सुनहरे रंग से पुतवाने तथा काकोरी घटना से कांड शब्द को हटवाने व काकोरी स्मृति उद्यान में जा रहे श्रद्धांजलि के लिए प्रवेश को निशुल्क किया जाए



मंगलवार, 6 अगस्त 2024

1- लखनऊ में तेजी के साथ बढ़ते जिस्मफरोशी, वेश्यावृत्ति के बंधे पर पूर्णतया रोक लगाने के संबंध में। 2- लखनऊ में जिस्मफरोशी वेश्यावृत्ति से संबंधित सोशल मीडिया वेवसाइट के पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में।

                             पत्रांक 

सेवा में,

कानून मंत्रालय भारत सरकार परिवार तथा कल्याण मंत्राल भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय महिला आयोग मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश सचिवालय उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग

      जिला न्यायालय अधिकारी लखनऊ 

      जिला अधिकारी लखनऊ 

      जिला विकास अधिकारी लखनऊ

महोदय/महोदया

बहुआयामी राजनीतिक दल का कार्यालय लखनऊ में स्थापित तथा लखनऊ निवासियों की समस्याओं को संज्ञान में रखते हुए हम आप सभी सम्मानित पदाधिकारी का ध्यान लखनऊ में तेजी के साथ बढ़ते जिस्मफरोशी, वेश्यावृत्ति धंधों में लिम लड़कियों, महिलाएं आदि के धंधों के संचालकों की और ध्यान आकर्षित कराना चाहेंगे जहां लखनऊ वासी जिस्मफरोशी, वेश्यावृत्ति जैसे धंधों पर पाबंद लगाने की बात करती रही है पर अफसोस की बात है कि वही भारत का सुप्रीम कोर्ट ऐसे धंधों को गैर कानूनी नहीं मानती जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में 10000 करोड़ से अधिक का व्यापार जिस्मफरोशी से धड़ल्ले से हो रहा है ऐसे में उत्तर प्रदेश का लखनऊ कॉविड कॉल के दौरान से ही तेजी के साथ जिस्मफरोशी, वेश्यावृत्ति के धंधे में फल फूल रहा है जानकारी के अनुसार इस धंधे में अनेक राजनीतिक दलों के राजनेताओं व VVIP प्रोफाइल के लोगों का सीधा कनेक्शन देखा गया है बहुत ही शर्म की बात यह है कि लखनऊ में इस प्रकार के धंधे सरकार व पुलिस की नजरों के सामने ही संचालित हो रहे हैं हाल ही में ऐसी अनेक घटनाएं पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं लखनऊ राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन तेजी के साथ चर्चा में रहा है जहां पर ओवर फुट ब्रिज के निकट ग्राहकों को आकर्षित करती हुए लड़कियां रात्रि के दौरान देखी जाती हैं हाल ही में लखनऊ के विभूति खंड मेदांता अस्पताल के निकट अलकनंदा एनक्लेव लखनऊ के विकास नगर, गोमती नगर, इंदिरा नगर, आशियाना आदि स्थानों पर यह धंधा तेजी के साथ पुलिस की नाक के नीचे फल फूल रहा है जहां पर न सिर्फ भारतीय असम, बिहार, बांग्लादेश आदि लड़कियों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव की लड़कियों के साथ विदेशी लड़कियों में नेपाली बैंकॉक, थाईलैंड, मलेशिया, रशियन, उज्जैन, इंडोनेशिया आदि देशों की लड़कियां चगैर किसी वीजा पासपोर्ट के लखनऊ में आसानी से उपलब्ध हो जा रही हैं जिसके लिए धंधेबाज विभिन्न प्रकार की सोशल मीडिया वेबसाइट व सेक्स डेटिंग से संबंधित विभिन्न एप व व्हाट्सएप ग्रुप, स्पा सेंटर, बॉडी मसाज, पार्लर, बॉडी ऑयल पार्लर, हुक्का बार, रोज डे यूनिक्स सैलून, स्पा सेंटर ओयो सेंटर, आदि में यह धंधा बहुतायत में संचालित हो रहा है जहां पर संपर्क नंबर भी कोड में ही हैं व व्हाट्सएप ग्रुप में भी कोड है कोड डालने मात्र ही आपको लड़की की उम्र, लड़की मिलने की जगह, लड़की के फोटो, लड़की के दाम प्राइस आदि की जानकारी दी जाती है वर्तमान समय में 90% सेक्स से संबंधित धंधे सोशल मीडिया साइड के माध्यम से ही किए जा रहे हैं रिक्सा चालकों, पत्रकारों के माध्यम से जानकारी लेने पर ये लड़कियां ट्रेनों में, रेलवे स्टेशनों पर, बसोशल मीडिया एडवर्टाइजमेंट पर नौकरी दिलाने के झांसे से के नाम पर लाई जाती हैं जिनको कुछ दिन भली भांति नौकरी दिला कर भारी भरकम रकम के साथ खातिर ऐसो आराम के साथ सेवा की  जाती है और सेक्स से संबंधित विभिन्न प्रकार की ड्रग्स का इस्तेमाल करा के पहले वीआईपी VIP प्रोफाइल के लोगों के द्वारा संबंध बनाने को कहा जाता है तत्पश्चात ग्राहकों की बोली के साथ आकर्षित कराई जाती है जानकारी के अनुसार कोई भी बड़ी रकम देकर टूर पर भी हफ्तों के लिए लड़कियों को आसानी से ले जा सकता है जिसमें से कुंवारी और बियाही के दाम रेट अलग-अलग हैं कुंवारी लड़कियां सरकारी अधिकारियों, रेस्ट्रा मालिकों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर की जाती जबकि राजधानी लखनऊ ही सेक्स, जिस्मफरोशी के व्यापार में रोजाना की करोड़ों की कमाई कर रहा है आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि सेक्स का व्यापार चुनाव में टिकट दिला सकता है बड़ी सरकारी नौकरी दिला सकता है बड़े-बड़े टेंडर दिला सकता है ये सारे कार्य बगैर सरकार वा सरकारी अधिकारी नेताओं की मिलीभगत नहीं किया जा सकते हैं वही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए सरकार की ओर से आईटी सेल, साइबर क्राईम सेल का गठन हुआ है जिस पर करोड़ों का खर्च किया जाता है जो पूर्णतया नाकाम दिखाई देती हैं साथ ही साथ भारतीय संविधान अधिनियम 1956, 1986, POSH अधिनियम 2013 तथा धारा 372 भी लखनऊ में पूर्णतया फ्लॉप न काम दिखाई देती है जो कि वर्तमान सरकार की रवैया व शासन प्रशासन कार्य प्रणाली पर एक प्रश्न मार्क खड़ा कर रही है उन तमाम लखनऊ निवासी जो लगातार शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं को ध्यान में रखते हुए आदि उपरोक्त समस्याओं का जमीनी स्तर पर निराकरण कराते हुए पोर्न से संबंधित वेबसाइट, सेक्स डेटिंग एप, स्पा सेंटर,ओयल बॉडी मसाज, पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रतिबंध लगाया जाए।







वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को पूर्णतया खारिज करने के संबंध में अपील

  इस्लामी संगठन, मुस्लिम समाज से वहुआयामी दल की अपील संसदीय समिति भारत सरकार को बहुआयामी दल के माध्यम से सुझाव प्रेषित करते हुए वक्फ संशोधन ...