रविवार, 19 सितंबर 2021

विषयमहाश्वेता देवी जो कि एक प्रख्यात लेखिका है के द्वारा लिखित आदिवासियों से संबंधित लेख द्रोपति

को दिल्ली विश्वविद्यालय के सिलेबस में पुनः स्थान प्राप्त कराने के संबंध में।


सेवा में,

          राज्यपाल महोदय दिल्ली

          विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यू.जी.सी दिल्ली

          दिल्ली विश्वविद्यालय प्रबंधक समिति

 

विषय: महाश्वेता देवी जो कि एक प्रख्यात लेखिका है के द्वारा लिखित आदिवासियों से संबंधित लेख द्रोपति

को दिल्ली विश्वविद्यालय के सिलेबस में पुनः स्थान प्राप्त कराने के संबंध में।

 

महोदय,

          बहुत ही दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि भारत की महान प्रख्यात लेखिका जोकि पदम श्री, मैग्सेसे पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार, पदम विभूषण आदि आदि पुरस्कारों से सम्मानित है महाश्वेता देवी जी के द्वारा लिखित लेख द्रोपति जोकि पूर्णतया आदिवासियों से संबंधित है जिस लेख में यह समझाया गया है कैसे जनजाति आदिवासी के लोग पानी और अपने संसाधनों के लिए आवाज को बुलंद करते हैं। यह लेख बंगला/ अंग्रेजी भाषा में अंग्रेजी के सिलेबस में प्रकाशित है जिसमें संथाली जनजाति महिला की कहानी जिसमें शासन-प्रशासन की नीतियों और मानसिकता को भली-भांति उजागर किया गया मानसिकता के चलते शासन प्रशासन के दबाव से दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम से निम्न द्रोपति चैप्टर को निष्कासित कर दिया गया है जो कि कहीं ना कहीं से वर्तमान सरकार की मानसिकता पर एक बड़ा प्रश्न मार्क खड़ा करती है।

अतः बहुआयामी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से निवेदन रिक्वेस्ट मांग है कि उपरोक्त चैप्टर (द्रोपति) को दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन अपने सिलेबस में तत्काल भार से पुनः शामिल करने का कष्ट करें।

अन्यथा शासन प्रशासन की मानसिकता मानवतावादी सोच पर एक बड़ा प्रश्न मार्क खड़ा हो जाएगा जिससे समाज में मानसिक तनाव का माहौल बनने की संभावना हो सकती है।

संस्था परिवार आप की आभारी होगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें